एन.मार्ट के मालिक गोपाल शेखावत गिरफ्तार



आन्ध्र प्रदेश पुलिस धोखाधड़ी के आरोप में पकड़कर ले गयी

सूरत। एन.मार्ट के मालिक गोपाल शेखावत को आज आन्ध्र प्रदेश पुलिस की टीम धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार करके आन्ध्रप्रदेश ले गई।

ज्ञातव्य है कि शहर सहित देश के विभिन्न प्रदेशों में कम समय में ही एन मार्ट के नाम से रिटेल मोल खोलकर गोपल शेखावत रातों रात सुर्खियों में आ गये। पुलिस सुत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसारआंध्र प्रदेश में सी आर 154/2012 आईपीसी 420 के तहत गोपाल शेखावत की कंपनी के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करायी गयी है। आन्ध्र प्रदेश की पुलिस टीम ने सूरत पहुंचकर अरेस्ट वोरंट के आधार पर गोपाल शेखावत को गिरफ्तार किया। अपहरण की आशंका के आधार पर परिवार वालोंं ने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। पुलिस आयुक्त ने उच्च अधिकारियों को सूचना देते हुए आन्ध्र प्रदेश पुलिस से संपर्क कर आंध्र प्रदेश पुलिस की टीम सही होने को सुनिश्चित किया।

आंध्र प्रदेश पुलिस ने बताया कि धोखाधडी के आरोप मेंं गोपाल शेखावत को गिरफ्तार करने के लिए यहां से पुलिस की एक टीम सूरत भेजी गयी है। अडाजण पुलिस थाने में आन्ध्र पुलिस ने गोपाल शेखावत को गिरफ्तार करने की आधिकारिक सूचना दी है।

http://loktej.com/?p=3064

Comments

Popular posts from this blog

THINK TO BE POSITIVE WP/1127 DISPOSED

ALL CASE STATUS OF SPEAK ASIA